रुड़की 6 जनवरी (आरएनएस)। डॉ पृथ्वी सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज धनौरी में पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित के जन्मोत्सव पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज परिसर में विकसित की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. विकसित शिक्षा, सेवा और संस्कारों के प्रतीक थे। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढिय़ों को सदैव प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। महाविद्यालय के सचिव आदेश कुमार ने कहा कि डॉ. विकसित का संपूर्ण जीवन शिक्षा के विकास और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

