रुड़की 6 जनवरी (आरएनएस)। भगवानपुर तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में ग्रामीणों ने कुल 14 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। तहसील दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि पैमाइश से संबंधी प्राप्त हुईं। तहसील दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने की। उन्होंने सबसे पहले पिछले तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की, इसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। शिकायतकर्ताओं में प्रमोद कुमार निवासी बुध्वाशहीद, कुलदीप कुमार निवासी बंजारेवाला एवं तेल्लूराम निवासी इब्राहिमपुर ने भूमि की पैमाइश कराए जाने की मांग रखी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

