रुड़की 6 जनवरी (आरएनएस)। सड़क किनारे खड़ी महिला को टेंपो ट्रैवलर गाड़ी टक्कर मारकर भाग गई। इससे महिला के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे हमेशा के लिए अपाहिज घोषित कर दिया। उसके बेटे की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लक्सर पूर्वी मोहल्ला निवासी आबिद हसन की मां ताहिरा को पथरी के सराय गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर जाना था। इसके लिए वह 26 दिसंबर को लक्सर-हरिद्वार रोड के ऊपर सड़क किनारे खड़ी होकर मेटाडोर आने का इंतजार कर रही थी। तभी सड़क से गुजर रहे टेंपो ट्रैवलर ने महिला को टक्कर मार दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

