आजमगढ़ 06 जनवरी(आर एन एस) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद आजमगढ़ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026/मतदाता (वोटर) पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना द्वारा आज शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया गया।इसके साथ ही अर्हता दिनांक-01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा आज जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत समस्त मतदेय स्थलों/पदाभिहीत स्थलों पर कर दिया गया है।प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गया है, वे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची बढ़ाने हेतु फार्म-6 घोषणा पत्र के साथ भरकर अपने बी0एल0ओ0/मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते हैं। उन्होने बताया कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित एवं संशोधन इत्यादि के लिए भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://1शह्लद्गह्म्ह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पर अपने मोबाइल नंबर द्वारा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है तथा आवेदन फार्म डाउनलोड भी किया जा सकता है।प्रभारी जिलाधिकारी ने युवाओं, छात्र/छात्राओं से अपील किया कि वे निर्वाचन सूची में अपना नाम अवश्य शामिल करवाएं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश के लोकतंत्र की रीढ़ है और उनकी सक्रिय भागीदारी ही मजबूत राष्ट्र निर्माण का आधार बनेगी। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत चल रही प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि युवा मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप, ऑनलाइन पोर्टल तथा बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से नाम दर्ज कराने की सलाह दी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल विश्वकर्मा ने कहा कि मतदान न केवल एक अधिकार है, बल्कि कर्तव्य भी है। युवाओं को सक्रिय होकर इस प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए, ताकि आगामी निर्वाचनों में पूर्ण मतदाता भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होने सभी युवाओं से अपील किया कि आज से प्रारंभ हो चुके एसआईआर अभियान का लाभ उठाएं और निर्वाचन सूची में अपना नाम शामिल करवाएं। अधिक जानकारी हेतु वोटर हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क करें या ठ्ठ1ह्यश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर विजिट करें।कार्यक्रम मे प्रतिभागी युवाओं, छात्र-छात्राओं द्वारा फॉर्म 6 भरकर संबंधित ईआरओ एवं बीएलओ को उपलब्ध कराया गया।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल विश्वकर्मा, ईआरओ सदर विधान सभा श्री नरेन्द्र गंगवार, ईआरओ मुबारकपुर विधानसभा प्रियंका सिंह, तहसील सदर, कार्यकारी प्राचार्य शिब्ली पीजी कालेज आजमगढ़ में अन्य अध्यापकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

