प्रयागराज 15 मई (आरएनएस)। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ द्वारा आयोजित “सेहत संवाद” संगोष्ठी का आज सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज एवं मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के मध्य स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण सहयोग अनुबंध संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के साथ स्वास्थ्य सहयोग अनुबंध पर सहमति प्रदान की। इस अनुबंध के माध्यम से समाज के सदस्यों को मेदांता हॉस्पिटल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, उत्कृष्ट उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
संगोष्ठी में स्वास्थ्य जागरूकता, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों तथा समाज के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सरल एवं सुलभ रूप से पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज की ओर से पियूष रंजन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल “बिल्लू भैया”, अभिषेक मित्तल, प्रमय मित्तल, अजीत बंसल एवं आशीष गोयल उपस्थित रहे।
अग्रवाल युवा मंडल की ओर से अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, वैभव गोयल, तुषार गुप्ता एवं अंकित अग्रवाल एवं अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष मोना अग्रवाल एवं उनकी टीम उपस्थित रही। वहीं अग्रवाल युवा महिला मंडल की ओर से महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता एवं अन्य सदस्य भी संगोष्ठी में सम्मिलित हुए।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि मेदांता लखनऊ के साथ हुआ यह स्वास्थ्य सहयोग अनुबंध समाज के सदस्यों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि “समाज के प्रत्येक सदस्य को बेहतर एवं समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इस सहयोग के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सहायता और विशेषज्ञ उपचार का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

