आजमगढ़ 06 जनवरी(आर एन एस) अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता दिनांक 01.11.2025 के आधार पर गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों जो ष्ठद्ग-ठ्ठश1श के आधार पर तैयार की गयी है, का अन्तिम प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / मण्डलायुक्त, गोरखपुर द्वारा आज दिनांक-06.01.2026 को कर दिया गया है।
अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली प्रकाशन अवधि में सम्बन्धित मतदेय स्थल (तहसील एवं ब्लॉक कार्यालय) एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, आजमगढ़ में जन सामान्य के नि:शुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

