आजमगढ़ 06 जनवरी(आर एन एस)अहरौला थाना अंतर्गत अभयपुर निवासी राहुल राजभर पुत्र श्री राम सकल यादव ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दिनांक 08.12.2025 को विपक्षी 1. संजय कुमार पुत्र विक्रम कुमार 2. शिव कुमार पुत्र विक्रम निवासीगण ग्राम सा0 अभयपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ 3. अन्य अज्ञात द्वारा गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देते हुए आवेदक के घर मे घुस कर जान से मारने की नियत से धारदार हथिहार, लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी से आवेदक के परिजनों को मारे-पिटे जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 432/2025 धारा -109/352/351(3)/333 क्चहृस् पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
आज दिनांक 06.01.2026 को उ0नि0 विजयी मय हमराह द्वार मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1-संजय कुमार पुत्र विक्रम कुमार उम्र करीब 28 वर्ष 2.शिवकुमार पुत्र विक्रम कुमार उम्र करीब 26 वर्ष नि0गण अभयपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ को खजुरी – अभयपुर मार्ग पर पुलिया से समय करीब 13.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 02 लाठी बरामद कर गिरफ्ताहर अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

