आजमगढ़ 06 जनवरी(आर एन एस)ब्लॉक मोहम्मदपुर के ग्राम पंचायत जाफरपुर मे पंचायत वोटर लिस्ट की समीक्षा के दौरान भाजपा और स्थानीय अधिकारियों के बीच विवाद हो गया।जानकारी के अनुसार, प्राथमिक पाठशाला जाफरपुर में वोटर लिस्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। रानीपुर-रजमो मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष जय श्री चौहान, महामंत्री राजेंद्र चौहान, और बीएलओ नरेंद्र सरोज के बीच मतदाताओं के नाम कटने को लेकर तीखी बहस हुई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुँच गया। घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।भाजपा मंडल अध्यक्ष जय श्री चौहान ने आरोप लगाया कि बीएलओ नरेंद्र सरोज ने गांव में वोटर लिस्ट का सही सत्यापन नहीं किया, जिसके कारण कई लोगों के नाम कट गए। जब उन्होंने शिकायत की, तो बीएलओ ने विवाद बढ़ा दिया। इसी दौरान ग्राम प्रधान बलराम चौहान ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान ग्राम प्रधान ने अपने रिश्तेदारों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करवा दिए हैं, जबकि वे बिलरियागंज ब्लॉक में पंजीकृत हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

