जौनपुर 7 जनवरी (आरएनएस )। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव स्थित जारा कूलर की दुकान में रात में विषम परिस्थितियों में आग लगने की सूचना पर जब दुकान के अधिष्ठाता सिराज सिद्दीकी मौके पर पहुंचे तब तक आग की लपटों से पूरी दुकान घिरी हुई पाई । उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दिया, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरीके से आग पर काबू पाया लेकिन जब तक उनका सारा माल जल करके खाक हो चुका था । अपने सारे माल को राख में तब्दील देखने के बाद दुकान के अधिष्ठता सिराज सिद्दीकी का कहना है कि कल ही रात में आगामी सीजन के लिए उन्होंने लगभग 15 लाख रुपए का कूलर पाट्र्स का सामान मंगवाया था।कुछ पैसे लोन लिए थे कुछ उधार सामान आया था,उक्त दुकान में रखवाया था रात में जब घर पर पहुंचे तो दुकान के अगल-बगल रहने वाले पड़ोसियों ने उनको सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है उन्होंने यह भी बताया कि दुकान में स्थित कैश काउंटर में रखा हुआ लगभग ? एक लाख नगद भी जल करके खाक हो गया । काउंटर में रखे हुए अन्य प्रपत्र और सामान की सारी रशीदें चलकर खाक हो गई ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

