जौनपुर 7 जनवरी (आरएनएस )। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की मौजूदगी में खेतासराय कस्बे में स्थित एक मार्ट में सर्वसम्मति गठन कार्यक्रम हुआ। नये अध्यक्ष के रूप में यशपाल सोनकर और महामंत्री के रूप में राजेश गुप्ता को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में फखरुद्दीन अहमद, उपाध्यक्ष के रूप में पप्पू सोनकर, फहीम अख्तर, बबलू अंसारी को जिम्मेदारी दी गयी। समारोह में मौजूद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल व प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक ने माल्यार्पण करते हुये कहा कि जिले के महत्वपूर्ण नगर पंचायत खेतासराय में लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल का गठन होना बड़े गर्व की बात है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन से जुडऩे वाला कोई भी व्यापारी छोटा बड़ा नहीं होता। हमारे लिए सड़क किनारे ठेला लगाने वाला फुटपाथ छाप दुकानदार से लेकर बड़ा शोरूम वाला भी एक बराबर है। हम संगठन में रहते हुए व्यापारी हित के लिए हमेशा संघर्ष और आंदोलन करते हैं। कहा कि व्यापारी का उत्पीडऩ किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इसके पहले उ पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ, जिलाध्यक्ष संजीव साहू का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। साथ ही नयी कमेटी गठित करने के लिये उनके प्रति आभार भी जताया। संचालन राजेश गुप्ता ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

