जौनपुर 7 जनवरी (आरएनएस ) । नए वर्ष की उपलक्ष्य में कायस्थ मित्र मंडल के तत्वावधान में एक गेट टूगेदर पार्टी का आयोजन नगर के होटल में कायस्थ समाज के युवा नेता धीरज श्रीवास्तव और उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भगवान श्री चित्रगुप्त जी की मूर्ति के समक्ष विधिवत के समाज के तमाम चित्रांश बंधुओ ने विधि विधान से आरती पूजन किया।इसके उपरांत लोगों ने एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया। आयोजन में तमाम चित्रांश बंधुओ द्वारा अपनी सूक्ष्म प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई। आयोजक धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ मित्र मंडल का उद्देश्य समाज को जोडऩा है ना कि तोडऩा । हम चाहते हैं कि सभी लोग एक साथ मिलजुल कर एक दूसरे का सुख दुख बांटते और लोगों के सहयोगी बने जिस प्रकार अन्य समाज के लोग एक दूसरे के साथ जरूरत पडऩे पर कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं और उनके सुख दुख को अपना समझते हुए उनका सहयोग करते हैं। इस प्रकार कायस्थ मित्र मंडल का भी यही उद्देश्य है हम सभी का इस कार्यक्रम के माध्यम से अपेक्षित सहयोग चाहते हैं। कहा कि इस तरह के आयोजन अब लगातार होते रहेंगे। जिसमें जनपद के सभी चित्रांश बंधुओ को आमंत्रित किया जाएगा । इस मौके पर जनपद के तमाम बुद्धिजीवी लोग कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे। डा इंद्रसेन श्रीवास्तव, नीलमणि श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव ,डॉ रवि प्रकाश श्रीवास्तव , आयोजक मण्डल के मनीष श्रीवास्तव रिंकू ,मनीष श्रीवास्तव बच्चा ,संदीप श्रीवास्तव ,नवनीत श्रीवास्तव मयंक नारायण सन्तोष श्रीवास्तव बेचूअनिल श्रीवास्तव बबलू सिपाह अमित श्रीवास्तव बड़े बाबू प्रमोद श्रीवास्तव दादा पंकज आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

