जौनपुर 7 जनवरी (आरएनएस )।मडियाहूँ कोतवाली पुलिस ने कस्बा मडियाहूँ से एक महिला के गले से सोने की चेन झप्पटा मारकर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना धारा 304 बीएनएस पंजीकृत किया था । जिसमे ताज मोहम्मद पुत्र मो0 उरमान निवासी तेजगढ थाना बरसठी व शुभम सेठ उर्फ बच्चा सेठ पुत्र गुलाब सेठ निवासी इदगाह रोड पश्चिम थाना मडियाहूँ का नाम प्रकाश मे आया जिन्हे पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर ददरा बाईपास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से महिला के गले से झप्पट मारी कि गयी चैन के बेचे हुए कुल 9800 रु व 01 मोटर साईकिल पल्सर काली बरामद किया गया ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

