जौनपुर 7 जनवरी (आरएनएस )। बदलापुर नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के समाधान हेतु प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य का बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह महराजगंज रोड पर स्थित प्रथामिक विद्यायल के पास विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिवत रूप से भूमि पूजन किया।वार्ड नं 8 भलुआही में प्रथामिक विद्यायल महराजगंज रोड से जियालाल जायसवाल के दुकान तक, वार्ड नं 3 बरौली में सुल्तानपुर रोड पर स्थित विजय इलेक्ट्रॉनिक से इंदिरा चौक से घनश्यामपुर रोड होते हुए नगर पंचायत कार्यालय के आगे अवध हॉस्पिटल तक कुल ढाई किलोमीटर तक बड़ा नाला निर्माण कार्य के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस नाला के निर्माण से बरसात के मौसम में नगरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी तथा स्वच्छता और आवागमन में सुधार होगा। श्री सिंह ने कहा नाला निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएगा। इसकी लागत दो करोड़ 22 लाख रुपए है। अनिल पांडेय, मोनू सिंह, हरीनाथ मौर्य, जय सिंह, राजेश दुबे, मोहित सिंह, पप्पू तिवारी, आदित्य प्रताप सिंह, उन्नत सिंह, साहबलाल चौधरी, आदि लोग उपस्थित रहे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

