जौनपुर 7 जनवरी (आरएनएस )। प्रभारी अधिकारी राजनैतिक पेंशन/अपर जिलाधिकारी (भू0-राजस्व) ने अवगत कराया है कि 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसे प्रदेश सरकार द्वारा अपने आदेश 06 दिसम्बर 2024 द्वारा अंगीकृत कर लिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट कैंपस मे विशेष कैंप लगाकर कुल-56 लोकतंत्र रक्षक सेनानियों एवं उनके आश्रितों का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। 70 वर्ष या इससे ऊपर का कोई भी लोकतंत्र रक्षक सेनानी/आश्रित का गोल्डन कार्ड बनने हेतु अवशेष है तो तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

