कुशीनगर, 07 जनवरी (आरएनएस)। वर्तमान में शीतलहर एवं तापमान में गिरावट को देखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर आगामी 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका द्वारा लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार वितरण, वजन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियां, वीएचएसएनडी सत्र, आरबीएसके टीम के माध्यम से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं संदर्भ सहित अन्य शासकीय, विभागीय कार्य नियमित रूप से संपादित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि अवकाश अवधि में बिना सक्षम स्तर की अनुमति के कोई भी कार्मिक आंगनबाड़ी केंद्र, मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा तथा आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

