कुशीनगर, 07 जनवरी (आरएनएस)। जिलाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किए गए संशोधनों की सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के अंतर्गत अर्ह तिथि 01.11.2025 के संदर्भ में तैयार की गई है। उक्त संशोधित निर्वाचक नामावली तथा संशोधनों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। नामावली की एक प्रति जिलाधिकारी कार्यालय संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं अन्य पदाभिहित स्थलों पर निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। उन्होंने जनसाधारण से अपील किया है कि निर्धारित स्थलों पर नामावली का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

