-गंगा टीम ने जीता खिताब
प्रयागराज 7 जनवरी (आरएनएस)। प्रीतम नगर व्यापार मंडल द्वारा 13वां सद्भावना क्रिकेट मैच बुधवार को प्रीतमनगर दुर्गा पूजा पार्क में आयोजित किया गया। मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। मैच में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया – टीम गंगा, यमुना, सरस्वती, और संगम। फाइनल मैच गंगा और यमुना के मध्य खेला गया, जिसमें गंगा टीम ने 53 रन बनाकर जीत हासिल की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर गणेश केसरवानी और विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्जुन पुरस्कार से पुरस्कृत अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभिनव श्याम जी, प्रोफेशनल इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर मनीष घोष, सचिव इंजी विवेक गुप्ता, कवि श्लेष गौतम, सुलेम साराय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल केसरवानी, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
गंगा टीम के कप्तान दीपक यादव को विजेता कप, मैन ऑफ दा सीरीज, और बेस्ट बैट्स मैन का पुरस्कार दिया गया। रनर अप टीम के कप्तान मसीह कुमार सेठ को रनर ट्राफी दी गई। मैच का आयोजन प्रीतमनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री राकेश जैन, कोषाध्यक्ष मनीष सेठ, और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया। मैच की कमेंट्री प्रीतमनगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

