अयोध्या 7 जनवरी (आरएनएस)। भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग,मोर्चा, बहुजन क्रान्ति मोर्चाÓ, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा द्वारा सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामधारी सिंह दिनकर के नेतृत्व में सौंपा गया। उन्होंने कहा कि यह ज्ञापन सरकार के विरोध में दिया गया, क्योंकि यह सरकार संविधान विरोधी है एवं जन विरोधी है लगातार संविधान के विरोध में निर्णय ले रही है। बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन उड़ीसा के कटक में 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर के बीच होना था। जिसका परिमिशन सितम्बर माह 2025 में ले लिया गया था। सरकार ने संविधान के आर्टिकल्स 19 का उलंघन करते हुए संगठन का लगभग 2 करोड़ रुपए मैदान कि सफाई, बाउंड्री वाल पंडाल आवासीय व्यवस्था सभागार आदि पर खर्च हुआ है। अधिवेशन के ठीक 3 दिन पहले मैदान की परिमिशन आरएसएस बीजेपी द्वारा परिमिशन रद्द करवाया गया और उक्त कार्यक्रम नहीं होने दिया गया। जिसके विरोध में 32 राज्यो में 625 जिलों में सरकार की संविधान विरोधी नीतियों के विरोध में ज्ञापन दिया जा रहा है। कार्यक्रम बृजमोहन इंडियन, आशीष पटेल, पूनम कौशल, सीता बौद्ध, रविन्द्र प्रताप भारती, प्रमोद कुमार भारती, संदीप पाल सुशीला दिनकर, सुखमती, राम निवास यादव, शोभा बौद्ध, सुभाष नागवंशी,सालिक राम, अबरार अहमद,चंद्रभान पटेल, अकबर, राजेश वर्मा, विश्वजीत, श्यामजी मौर्य,राम भवन, गोविन्द, हेमराज भारती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

