समरसता भोज में बोले भाजपा मण्डल अध्यक्ष
रामनगर बाराबंकी 7 जनवरी (आरएनएस)। समरसता भोज व सम्मान समारोह के आयोजनों से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूती मिलती है। यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेवा अमित सिंह ने महादेवा स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा नेता राहुल सिंह महादेवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी के संयोजन व शीतला प्रसाद वाजपेई की अध्यक्षता एवं अंजनी अवस्थी के संचालन में आयोजित तहरी भोज एवं सम्मान समारोह में मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात कही। उन्होंने कहा कि मैंने एक वर्ष के कार्यकाल में सभी कार्यकर्ताओं को साथ व विश्वास में लेकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया है किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने पाएगी सभी लोग मिलजुल कर संगठन की और अधिक मजबूती के लिए कार्य करेंगे,सदस्य विधान परिषद प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ने कहा कि समरसता भोज की प्रथा बहुत पुरानी है विशेष कर युवा वर्ग की जिम्मेदारी है कि इसे और आगे बढ़ाकर समाज व राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम करें, इसके अलावा राम शंकर वर्मा, चंद्र प्रकाश चौरसिया, संत कुमार उपाध्याय, अशोक शुक्ला, शिव गोविंद अवस्थी, विवेकानंद मिश्र, अजय कुमार सिंह, अनिल अवस्थी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष अमित सिंह के एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना और उनके प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की मंगल कामना की। कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता राहुल सिंह मंडल अध्यक्ष अमित सिंह ने सेवा निवृत्ति शिक्षकों समाजसेवियों व कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अमित अवस्थी, दीपू अवस्थी, अमित तिवारी,राम नारायण सिंह, कमलेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

