जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सीएम को भेजा ज्ञापन
बाराबंकी 7 जनवरी (आरएनएस)। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने अपने साथियों के साथ में जाकर अधिवक्ता प्रोटेक्शन सहित अन्य मांगों को लेकर एक ज्ञापन एडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा। इस मौके पर बोलते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने कहा कि उत्तरप्रदेश मे अधिवक्ता प्रोटेक्शन ऐक्ट शीघ्र लागू हो, रुदौली तहसील फ़ैजाबाद से पुन: बाराबंकी मे जोड़ा जाये, बाराबंकी को फ़ैजाबाद से कमीशनरी हटाकर लखनऊ मंडल मे जोड़ा जाये, अधिवक्ताओं का टोल टैक्स माफ हो, जूनियर अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करने हेतु 5000रुपये मासिक नगद धनराशि दी जाये। उन्होने आगे कहा कि जिन अधिवक्ताओं की मौत हो चुकी है उनके परिवार के गुजर बसर के लिए शासन द्वारा उनकी पत्नी को 20000 रुपये की मासिक पेंशन दी जाये। ज्ञापन देने वालों मे देवराम यादव, मनोज कुमार सिंह अनुराग शुक्ला, पंकज रावत, नवनीत वर्मा, देशराज वर्मा, ब्रजेश वर्मा सीबी सिंह, मदनलाल यादव, ज्योति प्रकाश तिवारी, त्रिभुवन यादव आदि सैंकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

