-डीएम की पहल लायी रंग
बाराबंकी 7 जनवरी (आरएनएस)। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के लगातार प्रयास एवं पुस्तकालय की दिशा एवं दशा में बदलाव लाने की दृढ़ इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजकीय जिला पुस्तकालय में बुधवार को 42 पाठको हेतु आरामदायक कुर्सी एवं मेज सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई। राजकीय जिला पुस्तकालय के पाठको ने इसके लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा वे इस प्रयास के लिए जिलाधिकारी के सदैव ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह ने संसाधन उपलब्ध करा कर जनपद के बच्चों को ज्ञान प्राप्त करने का सुअवसर प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की ,और कहा कि यहां तैयारी कर रहे बच्चे इन सुविधाओं का लाभ उठाकर निश्चित ही अपनी मंजिल प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाएंगे और जिलाधिकारी की इस पहल और प्रयास का मान रखेंगे। पुस्तकाल अध्यक्ष ने राजकीय जिला पुस्तकालयएवं पीएम श्री राजकीय बालिका विद्यालय को कर्नल डॉ. मिथिलेश दीक्षित के सौजन्य से पुस्तकें भेंट करने वाले जीआईसी एल्यूमनी व रोटरी क्लब के प्रति भी कृतज्ञता ज्ञापित की। जिनके द्वारा प्रदत्त 144 पुस्तकों की सहायता से नीट, जेईई और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे और ये किताबें छात्रों के लिए खास तौर पर मददगार होंगी। इस मौके पर कर्नल डॉ. मिथिलेश दीक्षित,डॉ. सुधीर वर्मा, अरविंद वर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संपन्न कुमार निगम, कमल जैन, गणेश चंद्र निगम, सुधांश नारायण श्रीवास्तव, शरद राज सिंह आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

