फतेहपुर-बाराबंकी 7 जनवरी (आरएनएस)। क्षेत्र में एक कांग्रेसी नेता द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आतंकवादी संगठन बताने की खबर जब सोशल मीडिया पर प्रसारित की तो क्षेत्र के हजारों लोगों में आक्रोश फैल गया। इस विषय को लेकर संघ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने आपात बैठक कर इसकी कड़ी निंदा की। मंगलवार शाम आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कांग्रेस पार्टी के एक बेलगाम नेता आदर्श पटेल इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन्होंने अपने नाम आदर्श की परिभाषा को ही बदल दिया है। इनकी बेतुकी व बेलगाम भाषा इनको कब अर्श से फर्श पर पहुंचा दे कुछ कहा नहीं जा सकता है और ना ही किसी को अचंभित होने की जरूरत है। गौर करने वाली बात तो यह है शाय़द गलती इनकी भी नहीं है यह अपने शीर्ष नेता के विचारों के प्रति समर्पित है जिसके चलते समाज में अपनी दूषित भावनाओं को परोसकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। जानकारी के लिए बता दूं कि ऐसे संघ विरोधी व्यक्ति थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के कनिकापुर में पाये जाते हैं। क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया को दिए गए शिकायती पत्र में संघ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेता पर आरोप लगाते हुए बताया, कि विगत कई माह से इस बेलगाम कांग्रेसी नेता ने सोशल मीडिया के जरिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर सामाजिक सद्भाव को बिगडऩे का काम विगत कई महीनों से किया जा रहा है। यही नहीं बीते सोमवार को आदर्श पटेल ने अपने फेसबुक पर देश को समर्पित संघठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) को आतंकी संगठन बताते हुए एक पोस्ट डाली थी। देखते ही देखते पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गई। इसकी जानकारी होते ही संघ कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश फैल गया। थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस को लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया, संघ कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शिकायत से संबंधित सभी बिंदुओं की जांच की जा रही। जांचोपरांत तथ्य सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

