रामनगर, बाराबंकी 7 जनवरी (आरएनएस)। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब और असहाय लोगों के लिए नगर पंचायत रामनगर के चेयरमैन रामशरण पाठक लगातार राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन रामशरण पाठक ने दर्जनों जरूरतमंदों को रजाई वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की। चेयरमैन रामशरण पाठक इन दिनों पूरे नगर क्षेत्र में निरंतर कंबल और रजाई वितरण का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने स्वयं विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर गरीब, असहाय और बुजुर्ग लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए अब जरूरतमंदो को रजाई वितरण का कार्य चेयरमैन पाठक द्वारा किया जा रहा है।इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा नगर क्षेत्र में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था भी लगातार जारी है। सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव जलवाकर राहगीरों और गरीबों को राहत पहुंचाई जा रही है। नगर पंचायत की इस पहल की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है। रजाई वितरण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। इस भीषण ठंड में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर आत्मसंतुष्टि मिलती है। जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया है और मैं हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा,उन्होंने कहा कि जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा, तब तक नगर पंचायत की ओर से राहत कार्य निरंतर जारी रहेंगे और किसी भी जरूरतमंद को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।नगर अध्यक्ष की इस जनकल्याणकारी पहल से नगर क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और लोग उनके सेवा भाव की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं। इस मौके पर, दयाशंकर, पंकज पाठक, अमित,बल्लू बाबा, सनी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

