-बोर्ड बैठक में बोले नगर पंचायत फतेहपुर के चेयरमैन
फतेहपुर-बाराबंकी 7 जनवरी (आरएनएस)। नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में कैपेसिटी बिल्डिंग प्लान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सहयोगी टीम इंडियन इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में कचरा पृथ्कीकरण को लेकर समस्त कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।उक्त कार्यशाला में नगर पंचायत चेयरमैन इरशाद अहमद कमर ने बताया, कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार नव प्रशिक्षणार्थियों की कार्य दक्षता को बढ़ाने को लेकर सभी ट्रेनिंग सेंटर कैपेसिटी बिल्डिंग पाठ्यक्रम बनाने का निर्देश जारी हुआ है। जिसमें शासन द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम अनिवार्य होने की बात कही गई है। इस आदेश को धरातल पर लाने के लिए अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा के नेतृत्व में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सामुदायिक स्वच्छता एवं पर्यावरण समूह के नामित अध्यक्षों, सफाई पर्यवेक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, सफाई मित्रों व समस्त सफाई कर्मियों को कैपेसिटी बिल्डिंग एक्शन विशेषज्ञ डॉ टीबी यादव के साथ प्रदीप कुमार, अरुण सिंह व सुरेंद्र प्रताप सिंह ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थों कार्यों की कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक नदीम अहमद, सुपरवाइजर आफताब आलम, हरीश कनौजिया, जीशान के साथ अनेक नगर पंचायतकर्मी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

