जनता इण्टर कॉलेज में सम्पन्न हुआ प्रबंध समिति का चुनाव
बाराबंकी 7 जनवरी (आरएनएस)। जनता इंटर कालेज के प्रबंध समिति के सम्पन्न हुए चुनाव में विजय कुमार यादव प्रबन्धक एवं माता प्रसाद अध्यक्ष चुने गये। विद्यालय की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष नीरज पांडे ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जनता इंटर कालेज बदोसराय के प्रबंध समिति कार्यकारिणी के चुनाव में पर्यवेक्षक देवी प्रसाद तिवारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज बेलहरा एवं चुनाव अधिकारी दिनेश प्रातप सिंह की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।विद्यालय की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में विनोद कुमार यादव को निर्विरोध प्रबंधक, माता प्रसाद यादव अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सुखराम यादव,उप प्रबन्धक नियाज अहमद, पदेन सचिव विद्यालय प्रधानाचार्य राम किशुन चुने गये।इस मौके पर विकास श्रीवास्तव, डॉ सुरजीत, कनिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार सिंह,भीष्म प्रसाद यादव मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

