देवा, बाराबंकी 7 जनवरी (आरएनएस)। विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत सलारपुर में आयोजित प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन देवा ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। आयोजन समिति की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने मैदान में उतरकर बल्लेबाजी करते हुए खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया।टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मुर्तजानगर देवा और बड़ागांव मसौली की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर बड़ागांव की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुर्तजानगर की टीम 9.4 ओवर में 65 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ागांव की टीम ने 7 ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज की मैच के दौरान प्रधान सलारपुर शान बहादुर सिंह एवं शुभम सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई। आयोजन सचिव आयुष सिंह ने बताया कि गुरुवार को टूर्नामेंट के अंतर्गत दो मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच सुबह 10 बजे तथा दूसरा मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होगा इस मौके पर प्रधान आनंद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, पुष्पराज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इक्ष्वाकु मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा पुनीत मिश्रा, दीपक सिंह, देशराज सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

