बोले एसडीएम एईआरओ तैनात 15 हजार 602 मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस
फतेहपुर-बाराबंकी 7 जनवरी (आरएनएस)। विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर अभियान के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन एसडीएम ने कर दिया है। बीती 4 नवम्बर से प्रारम्भ हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे सत्यापन किया गया। इसके बाद 3 लाख 51 हजार 8 सौ मतदाताओं के नामों की सूची का प्रकाशन किया गया। जिसमें 52 हजार 731 वोटरों के नाम कट गए हैं।तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने एसआईआर अभियान को लेकर अंतिम सूची जारी कर दी है। जिसमें कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में 15 हजार 602 वोटरों की कमी आई है। पूर्व में 4 लाख 20 हजार 133 वोटर थे। और एसआईआर के बाद 3 लाख 51 हजार 8 सौ शेष बचे है। पुनरीक्षित मतदाता सूची ड्राफ्ट का प्रकाशन करते हुए एसडीएम ने बताया, कि अब आगामी 6 फरवरी तक दावा आपत्ति लिए जाएंगे। उसके बाद आगामी 6 मार्च को विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। वही 15 हजार 602 मतदाताओं की मैपिंग अभी तक नहीं हो पाई है। उन सभी मतदाताओं को नोटिस भेजकर उनके पक्ष की जानने की कोशिश की जाएगी। वही अप्रमाणित मतदाताओं को लेकर तहसील मुख्यालय, ब्लाक क्षेत्र निंदूरा, नगर पंचायत कार्यालय सहित कुल 15 स्थानों पर एईआरओ तैनात किये गये है। इन केंद्रों पर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक व डुप्लीकेट मतदाता नोटिस का जवाब प्रस्तुत कर सकेंगे। इस मौके पर तहसीलदार वैशाली अहलावत, शील रत्न मिहिर, ओमप्रकाश यादव, रमेशचंद्र रावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

