सिद्धौर, बाराबंकी 7 जनवरी (आरएनएस)। सिद्धौर क्षेत्र गुलामाबाद मजरे मीरापुर गांव स्थित कार्यालय परिसर पर बुधवार को क्षेत्रीय विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत ने जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को फोन पर दिशा-निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र के पंचायत नूरापुर प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह ने ग्राम पहाड़ापुर खास में बारात घर बनाये जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जनता दर्शन में कोठी, सैदनपुर व पहाड़पुर समेत विभिन्न स्थानों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं बताईं। इनमें विवादित जमीनों पर कब्जे, पुलिस कार्रवाई व बिजली बिल से संबंधित मामले शामिल थे। विधायक ने सभी प्रार्थना पत्रों को लेकर फरियादियों को जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता भी की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

