बाराबंकी 7 जनवरी (आरएनएस)। विकास खण्ड सिद्धौर परिसर में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। हालांकि, फरियादियों के न पहुंचने के कारण ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैठक कर ही दिवस का समापन कर दिया।ब्लॉक दिवस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के फरियादियों की जन समस्याओं को खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में सुनना और उनके निस्तारण के लिए निर्देश देना होता है। जिसके लिए प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया जाना शासन से आदेश है। लेकिन, कड़ाके की ठंड के चलते इस ब्लॉक दिवस में कोई भी फरियादी नहीं पहुंचा।ब्लॉक परिसर स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में समस्त सचिव मौजूद रहे। इनमें रेखा चौधरी, गीता वर्मा, बृजेश वर्मा, उत्तम वर्मा और दीपक कुमार शामिल थे। उनके अनुसार, ब्लॉक दिवस के दौरान प्रार्थना पत्रों की सुनवाई होनी थी।सचिवों के मुताबिक खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह का दो ब्लाकों को चार्ज होने के चलते उन्होंने हैदरगढ़ ब्लॉक परिसर में आयोजित ब्लॉक दिवस में फरियादियों की प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

