बाराबंकी 7 जनवरी (आरएनएस)। कड़ाके की पड़ रही ठंड के कारण जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बाराबंकी जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी बोर्डों के कक्षा प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित समस्त सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट विद्यालयों में आगामी 8 से 10 जनवरी तक अवकाश रखने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराई जाने संबंधी भी आदेश दिये हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

