चित्रकूट 7 जनवरी (आरएनएस)। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकौंध निवासी लक्ष्मण ने बताया कि बुधवार की सुबह वह गांव से कर्वी किसी काम से जा रहा था। जैसे ही गांव के बाहर मोड़ पर पहुंचा तो सामने से एक अन्य बाइक के आने पर बचने के लिए ब्रेक लगाया। इतने में उसकी स्कूटी फिसल गई और वह युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहना था। इसी क्रम में अर्जुनपुर निवासी बुधराज और आरोग्यधाम चित्रकूट निवासी बबलू बुधवार को बेडीपुलिया के पास टेंपो के डिवाइडर से टकराने पर घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

