चित्रकूट 7 जनवरी (आरएनएस)। डीएम पुुलकित गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत कृषकों की दुर्घटनावश मृत्यु, दिव्यांगता की स्थिति में खातेदार, सहखातेदार, बटाईदार, पट्टेदारों को आर्थिक सहायत्ता शासन द्वारा प्रदान की जाती है। जनपद में छह जनवरी को तहसीलों से प्राप्त दावों आवेदनों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि.रा., उपजिलाधिकारी कर्वी, मऊ, मानिकपुर एवं राजापुर उपस्थित रहे। बैठक में तहसील कर्वी मेें छह, मानिकपुर मेें एक राजापुर के आठ दावों पर निहित धनराशि 71 लाख के वितरण की स्वीकृत प्रदान की गयी है। यह धनराशि हिताधिकारियों को उनके बैंक खातों में सीधे बेनीफिसरी द्वारा डीबीटी के माध्यम से भेजी जायेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

