बस्ती 7 जनवरी (आरएनएस)। इंटरनेट मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाली महिला पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ जयदीप दूबे ने बताया कि इंटरनेट माडिया प्लेटफार्म पर अभद्र टिप्पणी की लिखित शिकायत मिस्बा उस्मानी निवासी चिकवा टोला, थाना पुरानी बस्ती ने की थी। तहरीर के आधार पर साधना सिंह कलहंस सिंह निवासी अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। मालूम हो कि साधना सिंह कलहंस पर एक सप्ताह पहले कोतवाली में भी शबा खान की तहरीर पर अभद्र टिप्पणी का केस दर्ज हो चुका है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

