आजमगढ़ 07 जनवरी(आर एन एस) सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, कौशल विकास मिशन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21.01.2026 को डी0ए0वी0 पी0जी0 कालेज आजमगढ़ में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे हंसवाहिनी एमप्लायमेंट सर्विस प्रा0लि0, आर0के0 इलेक्ट्रानिक, ग्रो फास्ट फर्टिलाइजर लि0, जे0पी0 वी0एम0जी0 प्रा0लि0, ए0एस0पी0एन0 इन्फोडायनेमिक प्रा0लि0, सिसका इलेक्ट्रानिक एण्ड मैनेजमेंट इन्टरप्राइजेज, ब्राइट फ्यूचर, डिक्सन टेक्नालाजी इण्डिया लि0, सर्वसिद्ध मैनेजमेन्ट लि0, गुडविल इण्डिया मैनेजमेंट प्रा0लि0, इमोजा मार्केटप्लेस प्रा0लि0, महादेव हनुमंत विजय प्लेसमेंट सर्विस, मास स्कील विन्टर प्रा0लि0 सहित निजी क्षेत्र की लगभग 20 कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है।
ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) रोजगार हेतु पोर्टल ह्म्शद्भद्दड्डड्डह्म्ह्यड्डठ्ठद्दड्डद्व.ह्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ (रोजगार मेलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करे) पर क्लिक कर उपरोक्त कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आई0डी0 का प्रयोग कर आन-लाईन आवेदन करते हुये अवसर का लाभ उठाये। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

