गंगा जमुना तहजीब अंडर -12 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 8 जनवरी (आरएनएस)। किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने गंगा जमुना तहजीब अंडर -12 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में यश हॉस्पिटल क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में रूद्र राज सिंह के बहुमुखी प्रदर्शन ( 37 नाबाद, 62 गेंद, तीन चौके व 2.5 – 0 – 26 – 2 ) कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
गुरुवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यश हॉस्पिटल क्रिकेट क्लब ने 26.5 ओवर में 145 रन ( नरहरी दीक्षित 35, ईशान यादव 33, हम्माद 15 अविजित रन, अंश यादव 4/24, युवराज सिंह 2/18, रूद्र राज सिंह 2/26, शिवराज 1/08 ) पर बनाए। जवाब में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब की टीम ने 29.2 ओवर में 146 रन ( रूद्र राज सिंह 37, शिवराज 25, सर्वेश सोनकर 19 रन, ईशान यादव 2/07, रेहान वजहत 1/10, तल्हा 1/16, अली बशर अली 1/18 ) पर बना लिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

