अयोध्या 8 जनवरी (आरएनएस)। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा के निर्वाचित होने पर अधिवक्ताओं ने उपका स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में अनिल कुमार प्रजापति , सहज राम यादव, मनोज यादव, इंद्रजीत यादव, सत्य प्रकाश , विकास सिंह अधिवक्ता एवं मोहम्मद जुबेर सहित अनेक अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में श्री मिश्रा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से बार एसोसिएशन नई ऊँचाइयों को छुएगी। इस अवसर पर अनिल कुमार प्रजापति ने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया और कहा कि कालिका प्रसाद मिश्रा का नेतृत्व अधिवक्ताओं के हितों, न्यायिक गरिमा एवं एकजुटता को मजबूत करेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य के हित में पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

