-नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनार विधायक ने किया स्वागत
-स्वागत में उमड़ा कार्यकताओं और ग्रामीणों का भारी हूजूम
-मगरहां गांव में किसी उत्सव से कम नहीं रहा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम
मीरजापुर 8 जनवरी (आरएनएस)। कुर्मीगढ़ मीरजापुर के चुनार में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में हुजुम उमड़ पड़ा था। चुनार विधायक अनुराग सिंह के आवास पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का चुनार विधायक अनुराग सिंह के आवास पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जमकर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री एवं पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहे ओम प्रकाश सिंह से मुलाकात कर बीजेपी यूपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की मुद्दों पर वार्ता की माना जा रहा है कि 2027 चुनाव से पहले यह मुलाकात काफी अहम है। बताते चलें कि चुनार विधायक ओमप्रकाश सिंह भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं चुनार से 8 बार के विधायक, पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के बेटे हैं। जिन्होंने लगातार चुनाव विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीत दर्ज कर अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। चुनार विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के आवास पर मुलाक़ात करने पहुंचे नवनियुक्त बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी का यह आगमन काफी अहम माना जा रहा है जिसे 2027 के चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है तो वहीं चुनार विधायक के कद से भी आंका जा रहा है। पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने चुनार के मंगरहा गांव स्थित अपने आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। इसके पूर्व वाराणसी से चलकर मीरजापुर जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनार विधायक अनुराग सिंह के नेतृत्व में गर्मजोशी के स्वागत किया। चुनार विधायक के आवास पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, मडि़हान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, एमएलसी विनीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, काशी प्रांत के दिलीप सिंह पटेल, बीजेपी जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, अनिल सिंह, उत्तर मौर्या, सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे हैं।
इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जहां भारी संख्या में भारी पुलिस फोर्स रहीं हैं वहीं कड़ाके की ठंड के बावजूद भी कार्यकताओं और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

