ड्रमंडगंज, मीरजापुर 8 जनवरी (आरएनएस)। दहेज हत्या के दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे पति को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में बीते 15 दिसंबर को विवाहिता उर्मिला देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी थी।इस मामले में विवाहिता के पिता हलिया क्षेत्र के पवांरी खुर्द गांव निवासी रामदत्त पाल ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब मुखबिर की सूचना पर एसआई त्रिलोचन प्रताप सिंह कांस्टेबल कुलदीप कुशवाहा ने आरोपित पति जोगेंदर पाल को क्षेत्र के महुगढ़ी हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि दहेज हत्या के दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे बंजारी कलां गांव निवासी आरोपी पति जोगेंदर पाल को
गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

