मीरजापुर 8 जनवरी (आरएनएस)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचालित जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर के तत्वाधान मे अन्धविश्वासो के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम 9 जनवरी 2026 को शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा मडिहान मीरजापुर में आयोजित होगा। इस आशय की सूचना देते हुए जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उदेश्य ऐसे समाज विरोधी और जीवन के लिए घातक व्यक्तियों का पर्दाफाश वैज्ञानिक ढंग से किया जाना और समाज में अलौकिक चमत्कारों में छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतो एवं प्रयोगो का प्रदर्शन करके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बेहतर ढंग से उपयोग किये जाने के लिए उत्प्रेरित किया जाना है। इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रयागराज नैनी से प्रमोद मिश्रा उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से नारियल से भूत भगाना, चाकू से चावल भरे लोटे को उठाना,जीभ से त्रिशूल आर पार करना, जीभ पर कपूर जलाना,विना माचिस के हवन कुंड मे दीप जलाना जैसे ढोगियों द्वारा दिखाए गये चमत्कारों का पर्दा फाश करेंगे, उनके सहयोगी के रूप में शिव राम उपस्थित रहेंगे। ऐसे 100 चमत्कारों की व्याख्या प्रयोगो द्वारा की जाएगी।छात्र एवं छात्राओं के साथ उनके अभिभावक एवं आस पास के ग्रामीण लोगों को भो बुलाया गया है।साथ ही छात्रों के बीच में संबंधित विषय पर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर द्वारा प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

