मीरजापुर 8 जनवरी (आरएनएस)। विश्व हिंदू परिषद विंध्याचल विभाग के अंतर्गत 9 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को विभाग बैठक व प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी सिटी क्लब कचहरी में आयोजित है।बैठक प्रात: 9:30 बजे से 3 तक विभाग बैठक व सायं 3:30 बजे से नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की संगोष्ठी होगी। जिसमें मुख्य अतिथि मिलिन्द पराण्डे केंद्रीय संगठन महामंत्री विश्व हिंदू परिषद का पाथेय प्राप्त होगा। यह जानकारी प्रवीण आर्य ने देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

