कुशीनगर, 10 जनवरी (आरएनएस)। प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एग्रीस्टेक (डिजिटल एग्रीकल्चर) योजना के अंतर्गत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के उद्देश्य से जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से जिले के समस्त 14 विकास खण्डो में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार वाहन आज 10 से 26 जनवरी तक प्रतिदिन जनपद के सभी विकास खण्डों के राजस्व ग्रामों में भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने की आवश्यकता एवं इससे मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। जिन कृषकों ने अभी तक अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उनके लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। फार्मर आईडी बनने से कृषकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरलता से प्राप्त हो सकेगा। फॉर्मर आईडी के प्रमुख लाभ मुख्य रूप से *प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना* योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्तें निर्बाध रूप से प्राप्त होंगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना* फसल क्षति की स्थिति में वास्तविक नुकसान के अनुरूप मुआवजा प्राप्त करने में सुविधा। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) फसलों की आसान एवं पारदर्शी बिक्री सुनिश्चित होगी। कृषि अनुदान एवं सहायता किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिट्टी एवं फसल परामर्श सेवाएं वैज्ञानिक सलाह एवं मार्गदर्शन की सुविधा। भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाएं आगामी समय में लागू होने वाली नई योजनाओं का लाभ। प्रचार वाहन के माध्यम से जनपद के समस्त राजस्व ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा कृषकों को जागरूक करते हुए फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद आर0 पी0 एन0 सिंह, सांसद विजय दुबे, विधायक खड्डा विवेकानन्द पाण्डेय, विधायक कुशीनगर पी0एन0 पाठक, विधायक हाटा मोहन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वैभव मिश्रा, अतीन्द्र सिंह, उप कृषि निदेशक, डॉ0 मेनका, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

