रुद्रपुर,10 जनवरी (आरएनएस)। चीनी मिल परिसर में अनियंत्रित ट्रॉली से गन्ने की फांदी गिरने पर ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। चालक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। शुक्रवार रात्रि लगभग ग्यारह बजे ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी ईश्वर सिंह यादव पुत्र तन्नू सिंह यादव चीनी मिल के सेमलपुरा कांटे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लाद कर आया था। चीनी मिल परिसर में अचानक ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण ट्रॉली में लदी गन्ने की कुछ फांदी ईश्वर सिंह यादव के ऊपर जा गिरी। इस घटना में वह घायल हो गया। आनन फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। चीनी मिल के केन मैनेजर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि चालक की हालत खतरे से बाहर है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

