देहरादून,10 जनवरी (आरएनएस)। नगर निगम के पार्षदों ने वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। सालावाला वार्ड के पार्षद भूपेंद्र कठैत ने कहा कि जांच में जो कार्य मानकों पर खरे नहीं उतरे, उन्हें सूची से हटाया जाना चाहिए। पूर्व पार्षद संजय नौटियाल ने कहा कि जिन वार्डों में कम धनराशि विकास कार्यों के लिए आवंटित हो पाई है। वहां जरूरी कार्य करवाने के लिए नई सूची जल्द तैयार की जानी चाहिए। पार्षदों ने कहा कि यदि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो अन्य सम्बंधित विभागों के स्तर से दोबारा जांच की मांग की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

