देहरादून,10 जनवरी (आरएनएस)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 के तहत भाजपा महानगर ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपने गौरवशाली इतिहास से जुडऩे का आह्वान किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, विधायक सविता कपूर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

