रायपुर 10 जनवरी 2026(आरएनएस) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मंडी शुल्क में दी जा रही छूट की अवधि को एक साल और बढ़ाने की घोषणा राइस मिलर्स के हित में है। इस फैसले से चावल उद्योग को सीधा लाभ मिलेगा और निर्यात को और गति मिलने की उम्मीद है। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित लगातार निर्णय ले रही है। प्रदेश के किसानों के लिए हर वर्ग की जरूरतों को भाजपा सरकार ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। दंतेवाड़ा सहित प्रदेश के कई इलाकों में ऑर्गेनिक चावल की खेती हो रही है, जिसे आगे प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि चावल निर्यातक लम्बे समय से मंडी शुल्क में छूट की मांग कर रहे थे। पिछले साल दी गई छूट की अवधि दिसंबर 2025 में समाप्त हो गई थी, जिसे मुख्यमंत्री श्री साय ने अब एक साल और बढ़ा दिया है। इससे छत्तीसगढ़ से चावल के निर्यात को और बढ़ावा मिलेगा। श्री ठाकुर ने मंडी शुल्क में छूट को एक साल बढाने के लिए साय-सरकार का आभार माना है।


















