-ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 14 जनवरी से एवं जिला स्तरीय 20 जनवरी को
रतलाम, आरएनएस, 11, जनवरी। संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र भोपाल के निर्देशन में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में खेलो एमपी यूथ गेम्स के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित 28 खेल संघों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि खेलो एम पी यूथ गेम्स का आयोजन ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर चयन स्पर्धा जिला एवं संभाग स्तर पर 28 खेलो का आयोजन किया जाएगा तथा 07 खेल के खिलाड़ी सीधे राज्य स्तर पर सहभागीता करेंगें।
बैठक में सभी खेलो के स्थान कहा-कहा आयोजित होने है निर्धारित किया गया है एवं ब्लॉक स्तरीय 14 से 19 जनवरी 2026 व जिला स्तरीय प्रतियोगिता रतलाम में 20 जनवरी 2026 को आयोजित कि जाएगी। उक्त बैठक में सभी खेल संघो के पदाधिकारीयों से चर्चा की गई व सभी के सुझाव व मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए गये।
आयोजन से संबंधित समस्त जानकारी जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा द्वारा दी गई। जिसमें खिलाडियो द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन दिये गये लिंक द्धह्लह्लश्चह्य://द्दद्वह्य.द्मद्धद्गद्यशद्वश्च4द्द25.ष्शद्व/ह्म्द्गद्दद्बह्यह्लह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ-द्घशह्म्द्व पर व कार्यालय खेल और युवा कलयाण विभाग नेहरू स्टेडियम रतलाम पर करवा सकता है।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

