-रो टेशन आधार पर नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई
रतलाम, आरएनएस, 11, जनवरी। रतलाम जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र सिमलावदा को डिलीवरी प्वाइंट के रूप में चिन्हित किया गया था। किंतु विगत समय से नर्सिंग ऑफिसर के सभी पद रिक्त होने के कारण केंद्र पर प्रसव संबंधी सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने मामले में संज्ञान लेते हुए डिलीवरी प्वाइंट सिमलावदा पर प्रसव संबंधी व्यवस्थाएं प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर वर्षा कुरील द्वारा नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती अर्चना मैन्युअल , सुश्री दीपाली गुप्ता, सुश्री अनीता गुर्जर, सुश्री स्मिता गहलोत , सुश्री राधिका राठौर , सुश्री निहारिका पटेल, सुश्री भारती रावल की रोटेशन आधार पर 15 दिवस के लिए ड्यूटी लगाई गई है। 15 दिवस उपरांत पुन: रोटेशन आधार पर ड्यूटी लगाकर प्रसव संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में पृथक से निर्देश जारी किए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

