रतलाम, आरएनएस, 11 जनवरी। इन्दौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को न्याय यात्रा निकालने की घोषणा की थी और इस न्याय यात्रा में प्रदेश भर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा था। इसी न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए रतलाम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल जी के नाम पर इन्दौर ले जाया गया। रतलाम के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि न्याय यात्रा में राहुल जी आ रहे है,जबकि राहुल की यात्रा तीन चार दिन पहले ही निरस्त हो चुकी थी।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रदेशाध्यक्ष के आन्दोलन को सफल बनाने के नाम पर रतलाम के कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि रतलाम के तीन हजार कांग्रेसी न्याय यात्रा में शामिल होंगे, लेकिन जब कार्यकर्ताओं को इन्दौर ले जाने की बात आई,तो कुछ गिने चुने लोग ही इन्दौर जाने को राजी हुए।
कांग्रेसकार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए स्थानीय नेताओं ने अपने सबसे बडे नेता के नाम का उपयोग किया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि न्याय यात्रा में राहुल जी स्वयं शामिल होंगे। जबकि ये नेता पहले से जानते थे कि राहुल जी की यात्रा निरस्त हो चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के व्हाट्स एप ग्रुप्स में भी बार मेसेज डाला गया कि राहुल जी इंदौर आ रहे है। राहुल जी का नाम लेने पर कुछ और कार्यकर्ता इन्दौर जाने को राजी हुए।
रविवार सुबह शहर सराय शहीद चौक से मात्र पांच गाडियों में सवार होकर कांग्रेस कार्यकर्ता इन्दौर रवाना हुए। कांग्रेस शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा,पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया,यास्मीन शैरानी इत्यादि नेताओं की अगुवाई में पच्चीस तीस नेता कार्यकर्ता सुबह करीब नौ बजे इन्दौर के लिए रवाना हुए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

