रुड़की,11 जनवरी (आरएनएस)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने रविवार को मनरेगा योजना में किए गए बदलाव पर लक्सर में पत्रकारों से बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कांग्रेस द्वारा गरीबों के हित में शुरू की गई इस महत्वपूर्ण योजना को बंद करना चाह रही है। इसी के लिए योजना में नकारात्मक परिवर्तन किए गए हैं। वार्ता के दौरान उनके साथ जगदेव सिंह चेयरमैन, डॉ. उमादत्त शर्मा, सत्यवीर सिंह गुर्जर, मनोज वर्मा मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

