देहरादून,23 अपै्रल (आरएनएस)। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में ‘इन्वेस्टिचर सेरेमनी’ का आयोजन किया गया, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई छात्र परिषद को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रमन कौशल ने दीप प्रज्वलन कर किया, जिसके बाद कनिका माहेश्वरी ने सुरीली प्रस्तुति दी। समारोह के मुख्य आकर्षण मार्च पास्ट का नेतृत्व नवनियुक्त हेड गर्ल अक्षरा सिंह और हेड बॉय तनमय जांगिड ने किया। इस दौरान छात्र नेताओं में गजब का अनुशासन और उत्साह देखने को मिला। प्रधानाचार्य रमन कौशल ने सभी पदाधिकारियों को बैज प्रदान कर उन्हें ईमानदारी और सेवा-भाव से नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। डीन ऑफ एक्टिविटीज संदीप दत्ता ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया। परिषद में अनिका गुलाबदास व हर्ष लोधानी (सांस्कृतिक सचिव), मेहरुनिशा व स्टांजिन (स्पोर्ट्स कैप्टन), हेनिश व अतिशय (कोऑर्डिनेटर) तथा अग्रिमा व अनमोल (अनुशासन कप्तान) शामिल रहे। प्रीफेक्ट्स में हिमांशी, युवराज, सुहान, नभ, सक्षम व आकृति को चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

